महामहिम द्रौपदी मुर्मू की जीत देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों की जीत है: हरीश शाक्य

in #bdn2 years ago

महामहिम द्रौपदी मुर्मू की जीत देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों की जीत है: हरीश शाक्य
IMG-20220722-WA0032.jpg
बिल्सी : अतिथि गृह बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य ने सदैव की भाँति जनसुनवाई की एवं द्रौपदी मुर्मू के महामहिम राष्ट्रपति निर्वाचन होने के उपरांत एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा द्रौपदी मुर्मू की जीत देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों की जीत है क्योंकि हिंदुस्तान आजाद होने के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य दलों ने एकजुटता से आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर विश्व को संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति पद हेतु द्रौपदी मुर्मू का चयन करके आदिवासी, वनवासी एवं अनुसूचित वर्ग समाज को गौरवान्वित किया है। द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष, तपस्या, समृद्ध सेवा और अनुकरणीय सफलता से प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है। नव निर्वाचित महामहिम देश के गरीब, मजदूर, दलित, शोषित, वंचित, आदिवासी, वनवासी और दबे- कुचले समाज के लिए आशा की किरण हैं।IMG-20220722-WA0027.jpg

इस मौके पर नगर अध्यक्ष गगन राठी, मोहित गुप्ता, अजय प्रताप, पीयूष शाक्य, हरिओम राठौर,प्रमोद गोस्वामी, सोनी सिंह ,पीयूष राठी ,अमित मिश्रा, संजीव, लीतेश शाक्य, शैलेन्द्र, मधुप राठी ,जितेन्द्र सिंह, रामवीर ,राहुल समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर नईम