जिले के स्वंय सहायता समूहों ने तैयार किए 97 हजार तिरंगे

in #making2 years ago

IMG-20220728-WA0070.jpg

संतकबीरनगर जिले में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जनपद के 3.08 लाख तिरंगों को आवासीय भवनों पर फहराए जाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिम्मेदार जुट गए हैं। जनपद के स्वयं सहायता समूह तेजी से तिरंगा झंडा तैयार करने के कार्य में जुटे हैं। अभी तक 97 हजार तिरंगे तैयार कर लिए गए हैं। वहीं शेष को तैयार करने में जुटे हुए हैं। 1.44 लाख तिरंगा शासन से भी प्राप्त होगा। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन दिन लगातार तिरंगे को फहराया जाएगा।
डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 3.08 लाख झंडों को फहराने का लक्ष्य है। इसमें से 1.44 लाख शासन से प्राप्त हो रहा है और 1.64 लाख तिरंगा जिले में ही तैयार किया जा रहा है। 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में सभी जुटे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारियों के जरिए गांव-गांव तिरंगा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के स्वयं सहायता समूह इस कार्य में तेजी से जुटे हैं। अभी तक 97 हजार तिरंगा तैयार कर लिया गया है। नाथनगर ब्लाक में गुरु कृपा स्वयं सहायता समूह, लकी स्वयं सहायता समूह, सहारा स्वयं सहायता समूह, विकास खंड बेलहर में उत्तम महिला स्वयं सहायता समूह, जय मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, निषाद स्वयं सहायता समूह, विकास खंड बघौली के सागर महिला स्वयं सहायता समूह, नीलम महिला स्वयं सहायता समूह, वैभव लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह तिरंगा तैयार करने में जुटे हैं।