दिव्यांग महिला के साथ छेड़खानी ,7 लोगों पर हुई एफआईआर दर्ज,2 लोग गए जेल

in #bihar2 years ago

मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के दिव्यांग महिला के साथ शराब के नशे धुत सहार गांव निवासी धर्मदेव दुबे के द्वारा छेड़खानी करने मामला सामने आया है यही नहीं महिला के विरोध करने पर दिव्यांग महिला को जमकर पिटा और बचाव करने गए उसके पुत्र को पीटकर घायल कर दिया है जिसके बाद जख्मी महिला इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है जिसके पीड़िता के द्वारा स्थानीय थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है। शिकायत में बताया गया की सहार गांव निवासी धर्मदेव दुबे शराब के नशे में आया अश्लील हरकत करते हुए मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे जिसका विरोध किया तो उसके बाद अभिमन्यु दुबे,नागा दुबे,टिंकू दुबे सहित कुल 7 लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है जिसके बाद पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को संध्या न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है थानाध्यक्ष शशी कुमार राणा ने बताया की थाना क्षेत्र के एक महिला के द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 7 लोगों को आरोपित बनाया गया जिसे प्राथमिकी दर्ज करते हुए सहार गांव धर्मदेव दुबे व अभिमन्यु दुबे को गिरफ्तार कर शनिवार को संध्या न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैScreenshot_2022-09-24-22-40-49-56_726cd6915a5bbed5e00093b2e2a7609b.jpg