भाजपा व अपना दल ने किया दोनों राज्यमंत्री को सम्मानित

in #up2 years ago

सिद्धार्थनगर: भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बैंडबाजे के साथ राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल और राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का स्वागत किया। स्वागत के क्रम में सुबह से ही रेस्ट हाउस और शोहरतगढ़ विधायक के कैप कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजूम जुट गया। पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल व निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेराम निषाद कार्यकर्ताओं के साथ सुबह सात बजे ही मंत्रीद्वय के स्वागत के लिए पहुंचे थे। कैंप कार्यालय पर सभी ने विधायक के नेतृत्व में दोनों राज्यमंत्रियों को सम्मानित किया। रामदास मौर्या, रमेश गुप्ता, रवि अग्रवाल, मोहम्मद आलम, विजय कुमार गुप्ता, गंगा मिश्रा, धनश्याम मिश्रा, राधे बाबा, सन्नी उपाध्याय, विकास पांडेय, रविन्द्र कुमार वर्मा, संजय कसौधन, संतोष कुमार पासवान, महेश वर्मा, राजन पांडेय आदि मौजूद रहे। दोनों मंत्री को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Screenshot_20220826-081934.png

Sort:  

Please like my post

Please like me bro