रास्ते से भटका बालक मीडिया कर्मी व पुलिस के प्रयास से सकुशल पहुंचा घर

in #hardoi2 years ago

IMG-20220522-WA0121.jpg@कछौना/हरदोई :- एक 10 वर्षीय बालक भटकता हुआ कछौना पहुंचने पर मीडिया कर्मियों के प्रयास से परिजनों को मिल गया। मीडिया कर्मियों के इस कदम की परिजन सराहना कर रहे हैं।
बतातें चलें रविवार को दोपहर में कछौना के मीडिया कर्मी अंकित कुमार वर्मा उर्फ राजकुमार व देवेंद्र कुमार मोटरसाइकिल से कछौना आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ हरदोई मार्ग पर त्यौरीपुल पर एक 10 वर्षीय बालक गुमसुम दिखाई पड़ा। पूछताछ पर उसने अपना नाम अभिषेक पुत्र स्व० रामसेवक उम्र 10 वर्ष निवासी पहुंतेरा थाना माधौगंज बताया। उसने बताया वह ननिहाल फजलपुर जा रहा था, लेकिन रास्ता भूल जाने के कारण वह भटक गया है। वह काफी परेशान था। मीडिया कर्मी स्नेह से उसे कछौना चौराहे पर ले आए, वहां गांव के संभ्रांत लोग व पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक कछौना संदीप कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए माधौगंज पुलिस को अवगत कराया। माधौगंज पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बालक नाथ है, माता पिता दोनों का निधन हो चुका है। कुछ देर बाद परिजन कोतवाली कछौना पहुंचकर बालक से मिले, मीडिया कर्मियों व पुलिस प्रशासन की जागरूकता व प्रयास से बालक सकुशल अपने घर पहुंच गया। परिजन मीडिया कर्मियों व पुलिस के सहयोग की सराहना कर रहे हैं। मीडिया कर्मियों के छोटी से प्रयास से एक अनहोनी घटना बच गई।