नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता ने किया पौधा रोपण

in #plantation2 years ago

IMG-20220806-WA0110.jpg
अनूपपुर। आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा नेहरु केन्द्र के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. आर.आर. सिंह के निर्देशानुसार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मनीष चैहान के मार्गदर्शन में नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता दिनेष विष्वकर्मा अपने सहपाठियों के साथ हनुमान मंदिर के प्रागंण में फलदार पौधेरोपे और अपने ग्राम पंचायत धनगवां के लोगों को पौधा लगाने के लिए जन जागरुकता फैलाई। और पौधे के लाभ के बारे में बताया कहा कि पेड़ न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि फल, लकड़ी, फाइबर, रबर आदि और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं। पेड़ पशुओं और पक्षियों के लिए आश्रय का भी काम करते हैं। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वाहनों और उद्योगों द्वारा उत्सर्जित विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं। पौधों ने इस ग्रह को रहने लायक बनाया है। पेड़ों के अस्तित्व के बिना हम पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। वृक्षारोपण के बुनियादी लाभों में से एक यह है कि वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता दिनेष की बातों से ग्राम पंचायत के लोग प्रभावित होकर पौधे लगाने के संकल्प लिया। जिसमें नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता दिनेष विष्वकर्मा, ग्राम पंचायत के सरपंच रिंकू कोल, ग्राम पंचायत के रोजगार सहयक मुकेष सिंह, द्वारिका रजक, विनय विष्वकर्मा, दीपक विष्वकर्मा तथा अन्य लोगों ने सहभागिता निभाया।

Sort:  

अजय जी, आपके पिछले एक हफ्ते की सभी पोस्टों को लाइक कर दिया है कृपया आप भी like की हल्की सी बूंदाबांदी करने की कृपा करें

जी

आपकीं 10 न्यूज़ में 15 डॉलर दे दिया है