भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक नियुक्त हुए, संजय सोनी

in #political2 years ago

IMG-20220904-WA0017.jpg
अनूपपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव, मध्य प्रदेश प्रभारी नीतीश गौर की सहमति से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चैकसे जी के द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा को अपने जिले में प्रचार प्रसार जन जन तक पहुंचाने के लिए अनूपपुर जिले से जिला अध्यक्ष संजय सोनी को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने दी बधाई
संजय सोनी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं यह यात्रा कन्या कुमारी से कश्मीर तक पहुंचने में लगभग डेढ़ सौ दिन लगेंगे, यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य आज देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, देश में नफरती माहौल के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा का हम अनूपपुर जिले के प्रत्येक नगर पालिका एवं ग्राम पंचायतों तक प्रचार करेंगे और भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से यह भी बताने का काम करेंगे कि देश की विभिन्न समस्याओं के लिए यदि कोई पार्टी मजबूती से लड़ाई लड़ रही है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है और हमारे नेता राहुल गांधी हैं सभी आमजन लोगों से अपील भी करेंगे कि आप कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े और देश में जो नफरत आर एस एस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार फैला रही है उसे रोकने का काम करें।

Sort:  

All your post Like