24 घंटे से बिजली गुल, गर्मी व उमस से बेहाल 40 हजार लोग

in #raebareli2 years ago

परशदेपुर (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर में गुरुवार शाम पांच बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार शाम 6 बजे बहाल हुई। इससे उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। बिजली गुल रहने से करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हुई।

गुरुवार शाम पांच बजे हवा और मामूली बारिश होने के बाद 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया था। गुरुवार रात करीब 10 बजे फॉल्ट ठीक हुआ, लेकिन फीडर नहीं चले।
इससे करीब 80 गांव और पुरवे अंधेरे में डूबे रहे। शुक्रवार सुबह कई बार बिजली ट्रिप हुई। 10 बजे के बाद फिर 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके बाद पूरे दिन बिजली नहीं आई।