कमीशन के विवाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी

in #police2 years ago

चाकसू उपजिला अस्पताल के डॉक्टर से जुड़ा है मामला
निजी लैब संचालक ने दी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी
चाकसू। रविवार को चाकसू स्थित सरकारी अस्पताल के नजदीक एक विवाद सामने आया है। जानकार सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार विवाद के चलते अस्पताल के बाहर मेडिकल की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति को डॉक्टर के साथ आए एक हैल्पर ने थप्पड़ मार दिया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस में मामला दर्ज करवाना पड़ा।
सूत्रों की मानें तो दरअसल क्लिनिक पर निजी प्रैक्टिस के समय डॉक्टर्स मरीजों को निजी लैब्स पर जांचों के लिए भेज देते हैं, डॉक्टर जिस लैब का नाम लिखता है मरीज को वहीं से जांच करवानी होती है। रविवार को हुआ यूं कि डॉक्टर शंकरलाल प्रजापत से नाराज एक निजी लैब संचालक ने डॉक्टर के क्लीनिक पर जाकर बदसुलूकी की वहीं डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। ये भी बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने का कारण ये था कि हसंराज के बड़े भाई रामकरण जो नजदीक ही एक मेडिकल की दुकान चलाते हैं को अस्पताल प्रभारी के निजी सहयोगी ने चांटा जड़ दिया जिसके चलते विवाद काफी बढ़ गया। विवाद बढ़ता देख हंसराज मौके से फरार हो गया। इधर डॉक्टर शंकरलाल ने लैब संचालक हंसराज के नाम से थाने में नामजद FIR दर्ज करवाई।
जानकार सूत्रों के अनुसार निजी लैब संचालक हंसराज गुप्ता डॉक्टरों को समय पर कमीशन नहीं देता था जिसके चलते डॉक्टरों ने उसकी लैब पर मरीजों को भेजना बंद कर दिया। इससे नाराज लैब संचालक ने डॉक्टर से बदसुलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उपजिला अस्पताल चाकसू के प्रभारी डॉ रितुराज मीणा सहित कई डॉक्टर्स मौके पर पहुंचे। दर्ज मामले के अनुसार हंसराज गुप्ता ने डॉक्टर से बदसुलूकी के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी।34f48730d43ae344716b2dee2337a59d68db1d6fe12b16a5b8af3d758530b1b4.0.JPG