महाकाल के आंगन में महामहिम राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी, 25 मई तक पूरी होगी

in #ujjain2 years ago

उज्जैन
IMG-20220524-WA0013.jpgउज्जैन के विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के आंगन में देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। राष्ट्रपति 29 मई को उज्जैन पहुंचेंगे। हालांकि विश्व आयुर्वेद परिषद का तीन दिवसीय आयोजन 27 मई को शुरू हो जाएगा। इसे लेकर महाकाल मंदिर के सौंदर्य को और ज्यादा बढ़ाया जा रहा है।नन्दी हॉल और गर्भगृह के चांदी द्वार पर पोलिश कर चमकाया गया है। आगम-और निर्गम द्वार की छत को लकड़ी की प्लाई लगाकर सुंदरता बढ़ाई गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसके चलते जुआरी- सटोरियों और गुंडों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया 25 मई तक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
IMG-20220524-WA0013.jpg

Sort:  

Nic news