वृक्षारोपण में महिलाएं आगे आएं और पौधों को बच्चों की तरफ पाले उन्हें बड़ा करें

in #jhansi2 years ago

पौधारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम का आज पूरे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशो पर प्रदेश के समस्त जनपदों में शुभारम्भ किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य 5 जुलाई से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण का है। इसी क्रम में आज जनपद झांसी में पौधारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग नंद गोपाल गुप्ता नंदी के मुख्य आतिथ्य में भरारी फार्म में आयोजित किया गया।
पौधारोपण महाअभियान में मंत्री द्वारा भरारी फार्म की भूमि पर हरीशंकरी की स्थापना करते हुये लगभग 501 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज प्रदेश भर में यह पौधारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो आगामी 40 दिन यथा 15 अगस्त तक चलेगा, जिसमें पूरे प्रदेश में एक मिशन के तहत 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य को हासिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में न केवल आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर जोर नही दिया जा रहा है परन्तु चहुंमुखी विकास कराया जा रहा है जिसमें पर्यावरण का विकास भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि पौधो को केवल लगाये ही नही बल्कि उनका संचयन कर एक वृक्ष में भी परिवर्तित करें। जिस प्रकार हम सभी अपने बच्चों का पालन पोषण कर उनको एक मूल्यवान व्यक्ति बनाने का प्रयास करते है उसी प्रकार हम सभी को स्वयं द्वारा रोपित पौधो का भी देखभाल नियमित जल व संरक्षण कर उनको एक विशाल वृक्ष में तब्दील करना चाहिए।

मंत्री ने कार्यक्रम मैं उपस्थित महिलाओं और संभ्रांत जनों को सम्बोधित करते हुये कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृक्षों का महत्व बताने के साथ साथ उनका हमारे जीवन में क्या महत्व है इसकी भी जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि बिना प्राण वायु के मानव जीवन का कोई अस्तित्व नही हैं। वर्तमान समय में हम सभी देख रहे है कि कैसे प्राकृतिक संसाधनों के दुरूपयोग से लगातार परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च के माध्यम से बताया गया है कि एक व्यक्ति को अपने पूरे जीवन काल में न्यूनतम 6 वृक्षों द्वारा उत्पन्न आक्सीजन की आवश्यकता होती है इसलिए हम सभी को आज यह प्रण करना होगा कि हम अपने पूरे जीवन काल में जितनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है उसके क्रम सभी लोग कम से कम 6 वृक्ष अवश्य लगायें और अपने आने वाले पीढ़ी के लिए स्वच्छ एवं सौन्दर्यपूर्ण वातावरण प्रदान करें।

IMG-20220705-WA0139.jpg