50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

in #kurawli2 years ago

IMG-20220512-WA0095.jpg

कुरावली।सोमवार की सुबह बरामदे में लगे पंखे के सहारे अधेड़ का शव लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज।
क्षेत्र के ग्राम सहादतपुर निवासी 50 वर्षीय अजब सिंह पुत्र कप्तान सिंह के 3 पुत्र हैं जो वर्तमान में बाहर निवास करते हैं। अजब सिंह की पत्नी रिश्तेदारी में गई हुई थी वह घर पर अकेले थे। अजब सिंह शराब पीने के आदी थे। सोमवार की सुबह अजब सिंह का शव बरामदे में लगे पंखे के सहारे साड़ी के फंदा पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।IMG-20220516-WA0061.jpg