प्रकृति एवं राष्ट्र दोनों का निर्माण किया जाना अति आवश्यक

in #tricolor2 years ago

Rajesh Chattri.jpg

  • उत्कृष्ट विद्यालय में अंकुर अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

मंडला। शासकीय जगन्नाथ उत्कर्ष विद्यालय मंडला में बसंत कुमार एडवाइजर सीएम अटल बिहारी इंस्टिट्यूट ऑफ गुड गवर्नेंस एंड पॉलिसी एनालिसिस डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सर्विस मैनेजमेंट भोपाल द्वारा अशोक के पौधे का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान अंकुर अभियान के तहत किया गया। जिसमें एपीसी मुकेश पांडे, वीरेंद्र वर्मा, केके उपाध्याय, कृति सिंघई, श्रीमती आभा चौरसिया, अखिलेश उपाध्याय आरके क्षत्री इको क्लब प्रभारी उपस्थित रहे।

  • तिरंगा वृक्षारोपण अभियान में ले भाग :
    मप्र शासन द्वारा चलाए गए अंकुर अभियान के तहत 5 अगस्त को कलेक्टर मंडला के निर्देशन में पूरे जिले में तिरंगा वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय ग्राम पंचायत आश्रम व अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इस अभियान के तहत समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि अनिवार्य रूप से तिरंगा वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर अंकुर अभियान के तहत वायुदूत ऐप में लोड कर वृक्षारोपण करें। इस आयोजन के तहत आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अपने शुभ दिन के अवसर पर एक पौधा लगाकर अभियान की सफलता पर योगदान दे। राष्ट्र का सम्मान हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, वैसे ही प्रकृति का आभूषण वृक्ष है, अत: प्रकृति एवं राष्ट्र दोनों का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। इससे हम सभी को मिलकर तिरंगा वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान प्रदान करना है।
Sort:  

👍

Nice