फिर हुई दरिंदगी, ग्रामीणों में आक्रोश

in #rape2 years ago

001.jpeg

  • टिकरिया थाना स्टाफ बदलने की मांग, छह घंटे हाईवे रहा जाम

मंडला. जिले में एक बार फिर दरिंदगी की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक जिले के विकासखंड नारायणगंज के ग्राम अमदरा निवासी एक नाबलिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां छात्रा के साथ ज्यादती कर कोयली पहाड़ के जंगल में फेक दिया गया था। छात्रा के साथ की गई दरिंदगी की वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब वह स्कूल से शाम चार बजे अपने घर जा रही थी। घर जाते समय छात्रा को एक व्यक्ति द्वारा घर छोडऩे को कहकर वाहन में बैठा लिया। जिसके बाद नाबालिग घर नहीं पहुंच पाई। छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजन सभी जगह छात्रा की पतासाजी करते रहे, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद देर रात्रि में नारायणगंज टिकरिया थाना में छात्रा के घर ना आने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

004.jpeg

जानकारी अनुसार बुधवार शाम चार बजे स्कूल से घर जा रही नाबालिग छात्रा घर नहीं पहुंच पाई। जिससे परिजन काफी परेशान रहे। परिजनों का कहना है कि पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और दूसरे दिन गुरूवार को सुबह जंगल में छात्रा निवस्त्र मिली। इस घटना के बाद ग्रामीण टिकरिया पुलिस पर काफी नाराज होकर पूरे स्टाफ को टिकरिया थाने से हटाने की मांग कर डाली। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जबलपुर रायपुर नेशनल हाईवे 30 में दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक जाम लगा दिया।

सूत्रों ने बताया कि छात्रा को ग्राम चंदेहरा निवासी युवक अनिल मार्को के साथ जाते हुए देखा गया था। युवक ने स्कूल की दो छात्रा को अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जा रहा था। जिसमें एक छात्रा को आरोपी ने घर छोड़ दिया और दूसरी छात्रा को घर छोडऩे के बहाने जंगल की तरफ ले गया। जिसके बाद आरोपी द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। संभावना जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने छात्रा की हत्या कर दी।

  • परेशान हुए यात्री :

002.jpeg
विकासखंड नारायणगंज के लालीपुर के समीप औरई के जंगल में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्राम के लोगों मंडला जबलपुर नेशनल हाईवे 30 स्थित लालीपुर पुल के पास करीब 12 बजे चका जाम कर दिया। नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म से आक्रोशित हुए ग्राम की महिला, पुरूष समेत अन्य लोग हाईवे पर एकत्र हो गए। यहां लोग टिकरिया पुलिस के खिलाफ नारे लगाते रहे। पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्र चिन्ह लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के इस आक्रोश का सामना हाईवे से गुजर रहे यात्रियों को उठाना पड़ा। जाम लगने के कारण अपने गतंव्य जा रहे यात्री करीब चार घंटे तक फंसे रहे। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • चिरी से भावल तक लगी वाहनों की कतार :

003.jpeg
बता दे कि नारायणगंज क्षेत्र में हुई घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित थे। जिसका सामना हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों समेत यात्री वाहनों को करना पड़ा। करीब चार घंटे तक नेशनल हाईवे 30 में जाम लगा रहा। वाहनों की ग्राम चिरी से भावल तक करीब तीन से चार किमी से ज्यादा वाहनों की कतार लगी रही। वहीं जाम की स्थिति को देखते हुए जाम स्थल में पुलिस तैनात रही। जिससे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। वहीं यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए फूलसागर के पास पुलिस जवान को तैनात किया गया। मंडला से जबलपुर जाने वाले वाहनों को निवास मार्ग में डायर्वट किया। जिससे जाम में और वाहन ना फंस सके।
WhatsApp Image 2022-09-22 at 9.04.39 PM (1).jpeg

  • पीएम का इंतजार :
    टिकरिया पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • हाईवे में शव रखकर किया प्रदर्शन :

004.jpeg
बता दे कि छात्रा की हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित थे, जिसके कारण ग्रामीण एनएच 30 पर छात्रा का शव रखकर प्रदर्शन पर बैठ गए। इस दौरान जनप्रतिनिधि और विधायक भी पहुंचे लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अडे रहे। शाम को करीब 4.30 बजे निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले जाम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से बात की। लेकिन ग्रामीण विधायक की भी बात नहीं माने और जाम नहीं खोला।

Sort:  

Nyayas sharmnak ghatna hai vakai mein is per police prashasan ko Kadi kaarvayi karna chahie na hone per pure staff ko badal dena chahie

Nice