उग्र आंदोलन की तैयारी में जुटे रसोईयां

in #cooks2 years ago

Cooks.jpg

  • रसोईयों का नाम मात्र का रोजगार भी संकट में- पीडी खैरवार
  • रसोईयों के परिवार का आक्रोश सरकार पर बढ़ता जा रहा
  • अब रसोईयां सरकार की गलत नीतियों का शिकार नहीं होना चाहते
  • प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए घुघरी में बैठक आयोजित

मंडला। विकासखंड घुघरी क्षेत्र के रसोइयों की बैठक घुघरी के सिद्धनाथ टेकरी में आयोजित की गई। बैठक में अक्टूबर को होने वाले प्रांत व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारियों के लिए सहयोग करने विशेष चर्चा की गई। रसोईया उत्थान संघ समिति मध्य प्रदेश के संस्थापक पीडी खैरवार ने बताया कि मप्र के प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में चार लाख से ऊपर की संख्या में मध्यान्ह भोजन बनाने का काम वर्षो से रसोईयां कर रहे है। इन रसोईयों के नाम मात्र का रोजगार भी सरकार नई शिक्षा नीति का बहाना लेकर खत्म कर रही है। जिससे प्रदेश के हजारों स्कूल बंद होने के बाद लाखों रसोईयां बेरोजगार हो जाएंगे। जिसके कारण रसोईयों के परिवार का आक्रोश सरकार पर बढ़ता जा रहा है।

बता दे कि रसोईयां इसलिए वर्तमान रोजगार को बचाए रखने के साथ नियमित रोजगार और परिवार चलाने लायक वेतन की मांग को लेकर सरकार के सामने प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रांत व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन अक्टूबर 2022 को करने जा रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश के जगह-जगह रसोइयों की बैठकें आयोजित कर आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की जा रही है।

घुघरी ब्लाक अध्यक्ष रम्मू लाल साहू ने बताया कि ऐसी स्थिति में सरकार का ध्यान रसोइयों की तरफ नहीं है। जिसके कारण रसोईयों के सामने उग्र से उग्र आंदोलन के अलावा दूसरा रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। अब रसोईयां सरकार की गलत नीतियों का शिकार होना नहीं चाहते। हम मप्र के 4 लाख रसोईया संगठित होकर भोपाल की धरती में सरकार को हिला देने वाला ध्यानाकर्षण अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं। आयोजित बैठक में ब्लाक अध्यक्ष रम्मू लाल साहू, उपाध्यक्ष बृहस्पति बाई, सचिव सिब्बो बाई, कोषाध्यक्ष धनीराम उलाड़ी, सहसचिव सकुंतला मसराम, धनसिंह नरते सहित बड़ी संख्या में रसोईयां मौजूद रहे।

  • रसोईयों से अपील :
    संघ के कार्यालय प्रभारी सुरेश बघेल ने अपील की है कि हर विकासखंड हर संकुल और हर ग्राम पंचायत के रसोईयां अपने अपने स्तर पर बैठक का दौर जारी रख उग्र आंदोलन की तैयारी में तन मन धन से सहयोग करें।
Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏

Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏