जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्यासी ने प्रशासन को लिखा पत्र

in #mandla2 years ago

009.jpg

  • शत प्रतिशत मतदान के लिए सडक़ दुरुस्त करने प्रशासन से की मांग

मंडला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी ऐसा भी है जो अपने चुनाव प्रचार के साथ मतदान को बढ़ावा देने भी प्रयास कर रहा है। शासन और चुनाव आयोग की मंशानुसार पंचायत चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए शासन स्तर पर तमाम प्रयास किये जा रहे है। इसी तर्ज पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ऋषभ, जितेंद्र दत्त झा ने भी मतदान को बढ़ावा देने पहल की है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से प्रत्याशी ऋषभ झा ने क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते निर्माण कंपनी द्वारा सडक़ो को कीचड़ और दलदल में तब्दील करने पर आपत्ति दर्ज की है।
0010.jpg
ऋषभ ने सीएमओ नगरपालिका ओर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिख सडक़ों को मतदान दिनांक के पहले दुरुस्त करने की मांग की है। ऋषभ झा का कहना है कि दलदल ओर कीचड़ से सराबोर हो चुकी बिंझिया, देवदरा क्षेत्र की सडक़ों के चलते मतदाता मतदान के लिए घरों से निकलने संकोच जाहिर कर सकता है ऐसी स्थित में शासन कि शत-प्रतिशत मतदान की मंशा प्रभावित हो सकती है।
मतदाता आसानी से मतदान केंद्रों तक पहुंच सके और अधिक से अधिक मतदान करे इस लिहाज से जरूरी है कि शीघ्र ही सडक़ों को दुरुस्त किया जाए। यही वजह है कि क्षेत्र क्रमांक 2 के प्रत्याशी ऋषभ झा ने सीएमओ व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सीवर लाइन निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त हुई सडक़ों के अतिशीघ्र मरम्मत की मांग की है।

Sort:  

Aise hi pratyashiyon ka prashasan mein uchch star per rahana anivarya hai jo pad mein Na rahte hue bhi Janata ke liye karya kar sake aur prashasan ko jagruk kar sake ki prashasan ki naak ke niche thekedaron ki manmani chal rahi hai jismein prashasan ke kuchh adhikari bhi shamil Hain per koi vyakti aapatti nahin karta aise pratyashi ko pad per bithakar UN adhikariyon ki naak ke niche unko yah gyan dilana anivarya hai ki shasakiy karmchari hote hue bhi unki naak ke niche aise karya ho rahe hain jismein aam Janata ko balki khud ko bhi dikkat Hoti hai fir bhi vah kuchh Nahin bolate isliye aise logon ka chunav kar unhen nirvachit Karen taki aage kar acche se achcha ho sake

Nice

Good news