रूपयों की झड़ी कराने, सट्टा नंबर निकालवाने वन्य प्राणियों का किया शिकार

in #hunting2 years ago

Sikari.jpg

  • वन विभाग ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • तेंदुए की खाल, सुअर का ढांचा सहित अन्य अवशेष बरामद

मंडला। अमीर बनने की लालच में वन्य प्राणियों के अवशेषों व खाल की मदद से रूपयों की झड़ी कराने और सट्टा नंबर निकालने वाले सात आरोपी वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। बता दे कि अंजनिया बस स्टैंड में मुखबिर की सूचना के आधार पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो जबलपुर एवं पूर्व सामान्य वन मंडल मंडला के परिक्षेत्र जगमंडल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। घेरा बंदी कर संदिग्ध लगने पर सात व्यक्तियों को अंजनिया बस स्टैंड से पकड़ा।
पूछ ताछ करने पर आरोपियों के पास से एक थैला एवं प्लास्टिक की बोरी में रखे वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल, जंगली सुअर का ढांचा, खीसे मिली। जिन्होंने बताया कि तांत्रिक क्रिया से सट्टा नंबर निकालने जा रहे थे। आरोपियों पर वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सातों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट बिछिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से इन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जानकारी अनुसार वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो जबलपुर और पूर्व सामान्य वन मंडल की टीम ने सात आरोपियों से वन्य प्राणियों के अवशेष बरामद कर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंडला जिले के अंजनिया बस स्टैंड पर हुई। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार. दोनों टीम ने सिवनी जिले के सात व्यक्तियों से थैले और प्लास्टिक की बोरी में रखी तेंदुए की खाल, जंगली सुअर का ढांचा, खीसे बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इन वन्य प्राणी अवशेषों के माध्यम से तांत्रिक क्रिया कर सट्टा नंबर निकालवाने जा रहे थे। संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की है।

  • न्यायिक हिरासत में भेजा जेल :
    गिरफ्तार आरोपियों में गोपी पिता प्रेमलाल बरेवा (66), बेनीप्रसाद कमरे पिता पन्ना लाल (50), दसई ककोडिया पिता हल्के, सुनील ताराम पिता स्वामी (35), रामस्वरूप ककोडिया पिता दसई (29), पंजे लाल इनवाती पिता शिव प्रसाद (45) और रम्मू लाल परते पिता जीवन (62) निवासी जिला सिवनी शामिल है। सभी आरोपियों पर वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक मजिस्ट्रेट बिछिया के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से इन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

  • इनकी रही भूमिका :
    इस कार्रवाई में पुनीत गोयल वन मंडल अधिकारी पूर्व सामान्य वन मंडल, करण सिंह रंधा एसडीओ जगमंडल, लतिका तिवारी उपाध्याय परिक्षेत्र अधिकारी जगमंडल, अभिषेक सिंह परिक्षेत्र अधिकारी बिछिया, आरपी बेलेंद्र उपवन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक अंजनिया, अर्जुन विश्वकर्मा वनपाल, वन रक्षक शिवम शुक्ला, बालसिंह ठाकुर, प्रहलाद श्रीवास, अभिषेक शुक्ला, मिलसिह तेकाम, पहल सिंह मार्को, ब्रजभान सिंह कुल्हिया, हरेंद्र चौरसिया, रामलाल हरदहा, नितिन पटेल, कौशल कोकडिय़ा, शिव उइके, अनिल मार्को, प्रदीप भांडे, फिरोज खान, महेश पन्द्रों और बालमुकुंद तिवारी वाहन चालक की भूमिका रही।

Sort:  

Aise aaropiyon ko umra kaid ki saja milani chahie Jo muk baje janvaron ko maar kar unse paisa kamana chahte Hain