युवा मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह

in #mandla2 years ago

Vote (1).jpeg

  • हर वर्ग के मतदाता ने उत्साह के साथ किया मतदान
  • 568 मतदान केंद्रों में प्रात: 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया गया
    Vote (2).jpeg
    मंडला। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत प्रथम चरण का चुनाव मंडला जिले की मवई जनपद, बिछिया तथा नैनपुर जनपद में किया गया। प्रथम चरण के तहत 25 जून को हुए मतदान में शामिल सभी 568 मतदान केंद्रों में प्रात: 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया गया। सभी मतदान केंद्रों में निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हो गया था।
    Mandla 7.jpeg
    लोकतंत्र के इस उत्सव में प्रत्येक वर्ग के मतदाता युवा, बुजुर्ग, महिलाएं तथा दिव्यांगजनों ने उत्साह के साथ अपने घरों से निकलकर अपने नजदीकी मतदान केंद्रों में वोट डाला। मतदान के दौरान पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    Mandla 5.jpeg
    Mandla 6.jpeg
    Mandla 8.jpeg
    Mandla 9.jpeg