गाय को बचाने बाईक सवार अनियंत्रित होकर गिरा

in #bike2 years ago

009.jpg

  • डायल 100 की मदद से पहुंचाया निवास अस्पताल
  • निवास के ग्राम सिंघनपुरी की घटना

मंडला। जिले में सड़क हादसों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। बता दे कि टिकरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी में एक बाइक सवार युवक गाय को बचाने के चक्कर में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि बाइक में सवार होकर दो युवक सिंघनपुरी ग्राम से नारायणगंज जा रहे थे, इसी दौरान सिंघनपुरी ग्राम में बाइक के सामने अचानक गाय आ गई और बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में बाइक में सवार रामस्वरूप पिता नेके लाल 27 वर्ष निवासी सिंघनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा युवक सुरक्षित है।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगो के द्वारा 100 डायल को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां 100 डायल की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास लाया गया। जहां घायल युवक उपचार जारी है।

Sort:  

So sad