जाते-जाते चढ़ा पारा, नौतपा के आखिरी दिन 41.4 डिग्री

in #mandla2 years ago

0010.jpg
दिनभर पसीने से तरबतर हुए लोग, गर्मी का हुआ एहसास
मंडला . वर्ष 2022 का नौतपा के नौ दिन ठंडे बीते, नौतपा की शुरूआत 36.5 डिग्री अधिकत्तम तापमान से शुरू हुई, जो नौतपा के छह दिन 40 डिग्री के नीचे तापमान रहा। सातवें दिन अधिकत्तम तापमान 40.2 डिग्री, आठवें दिन 41.2 डिग्री और नौतपा के आखिरी दिन 41.4 डिग्री तापमान रहा। नौतपा के पहले 20 मई को अधिकत्तम तापमान 42.8 डिग्री तापमान रहा। इस वर्ष नौतपा के पहले ही सूर्य देव की तपन जिलेवासियों ने झेल ली। पूरे नौतपा में इस बार तापमान 42 डिग्री के पार नहीं पहुंचा।
जानकारी अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस साल नौतपा के शुरूआती दिन ठंडे रहे है। मंडला जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है लेकिन आठवे व नौवें दिन नौतपा के गर्मी का अहसास कराया है। दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ा और लू के हालात रहे है। धूप की वजह से अधिकतम तापमान 41 पार रहा है।
बता दे कि 25 मई से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश के दौर चला है, रोजाना शाम के समय तेज हवाओं के साथ कहीं ना कही बारिश हुई है। आसमान पर बादलो को डेरा रहा है। जिसके चलते नौपता ठंड रहे है। दिनभर धूप की लुकाछिपी के कारण गर्मी ज्यादा नही रही है। 22 मई से लेकर 31 मई तक नौतपा के सात दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा है। नौतपा के नौवें दिन सुबह से ही तेज धूप रही है। दोपहर 12 बजे के बाद सूरज की तीखी किरणें तपा रही थी। शाम 5 बजे तक तेज धूप रही है। जिसके कारण गर्मी फिर लौट आई है। दिनभर लोग पसीने से तरबरत रहे है।
गर्मी दिखाऐगी असर-
20 जून तक मानसून आने की संभावना जताई जा रही है लेकिन इस बीच गर्मी भी असर दिखायेगी। बारिश के पहले गर्मी रहेगी। मोसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब तापमान में बढोत्तरी होगी। 3 और 4 जून से तापमान बढ़ेगा। मानसून आने के पहले तक गर्मी का सामना अभी करना पड़ेगा। गर्मी का असर एक पखवाड़े से ज्यादा समय तक अभी रहेगा।