सड़क हादसे में जवान की मौके पर मौत

in #soldier-died2 years ago

003.jpg

  • ससुराल से घर जा रहा था लखन
  • असम के एसएसबी सीमा सशत्र बल के पद में पदस्थ था जवान
  • निवास के ग्राम बिसौरा के पास हुआ हादसा

004.jpg

मंडला. जिलें में सड़क हादसे होना आम बात हो गई है। वहीं निवास विकासखंड भी एक्सीडेंटल जोन बनते जा रहा है। निवास के कई क्षेत्रों में आए दिन सड़क हादसों की खबर आती है। जहां लोग असमय काल के गाल में समा जाते है। सोमवार के दिन निवास के बिसौरा क्षेत्र में आधे घंटे के अंतराल में दो सड़क हादसे हो गए। एक सड़क हादसें में असम के एसएसबी सीमा सशत्र बल के पद में पदस्थ जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी अनुसार निवास ब्लाक भी हादसों का क्षेत्र बनता जा रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आ रही है। सोमवार को भी ग्राम बिसौरा के पास दो हादसे हो गए। पहले सड़क हादसे में डिंडौरी जिला के ग्राम बांधा निवासी असम के एसएसबी सीमा सशत्र बल में पदस्थ लखन परस्ते पिता सदानंद परस्ते 34 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया निवास थाने से आठ किमी दूर ग्राम बिसौरा के पास एक ट्रेक्टर ट्राली ने बाइक को रौंदते हुए पलट गया। इस मोटरसाइकिल में सवार जवान लखन परस्ते था, जिसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी 108 और 100 डायल को दी। सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची।

Niwas 2.jpg

बता दे कि दूसरी दुर्घटना पहली दुर्घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हुई। जहां दुर्घटना को देखने जा रहे पैदल व्यक्ति को एक मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मारी दी। जिससे पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायल का उपचार चल रहा है।

बताया गया कि असम के एसएसबी सीमा सशत्र बल में पदस्थ लखन जिला डिंडोरी बांधा गांव का निवासी है। जवान लखन अपने ससुराल हरिसिगौरी ग्राम आया हुआ था। यहां से शाम साढ़े पांच के आसपास घर के लिए लौट रहा था। बिसौरा पेट्रोल पंप के पहले सामने से धान लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रेक्टर की टक्कर से जवान गिरा और ट्राली के साथ घिसटता हुआ सड़क के पार पहुंच गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली भी पलट गई। जिसमें बाईक सवार जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक जानकारी की जवान का आज मंगलवार को पीएम किया जाएगा।