भारत अब सांप,सपेरों का देश नहीं, हमारे पीएम का स्वागत USभी रेड कॉरपेट से करता :केंद्रीय मंत्री बघेल

in #agra2 years ago

Screenshot_20220602-134916_Gallery.jpg

आगरा। भारत अब सांप और सपेरों का देश नहीं रहा है अब भारत के प्रधानमंत्री के स्वागत में अमेरिका जैसे राष्ट्र रेड कारपेट से स्वागत करते हैं यह कहना था कि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का ।। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में किसान सक्षम हो रहा है तो वहीं मजदूर को उसकी मजदूरी मिल रही है इसके साथ ही नगरों को मेट्रो से जोड़ा रहा रहा है। आज भारत में तीन तलाक से लेकर कश्मीर में धारा 370 का मामला हो भगवान श्री राम का भव्य मंदिर... सभी काम कुशलता और शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं। धारा 370 जैसा महत्वपूर्ण काम पीएम मोदी ने कर दिखाया है क्योंकि जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं जा सकता था।। इसके साथ ही डीबीटी एक ऐसा काम है जो मील का पत्थर साबित हो रहा है।।
Screenshot_20220602-134930_Gallery.jpg

ताज नगरी आगरा की बात करें तो स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट, आगरा मेट्रो या फिर हर घर नल के तहत गंगाजल... आज आगरा के देहात में भी गंगाजल पहुंचाने की कवायद शुरू हो चुकी है इससे समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर से लेकर देहात के लोगों तक के लिए कितने संजीदा हैं...