70 साल पुरानी जलकल की पाइप लाइन टूटने से पानी का संकट गहराया, जी-20 की तैयारियों पर भी लगा ग्रहण

in #social2 years ago

Screenshot_20230115_142101_Gallery.jpg

आगरा। ताजनगरी में फरवरी में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर जहां आगरा प्रशासन दिन रात एक ही हुए है वही जलकल विभाग ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ आगरा प्रशासन के लिए भी मुसीबतें खड़ी कर दी हैं।
आगरा में जलकल विभाग की 70 साल पुरानी 28 इंच की पाइपलाइन टूटने से 2.5 लाख परिवार जलापूर्ति के संकट से त्रस्त हैं।। इसके बावजूद जलकल विभाग 48 घंटे बाद भी पाइपलाइन की मरम्मत नही कर सका हैं। जिसकी वजह से मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री हैं।।
आगरा में जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर के पास जलकल विभाग की 70 साल पुरानी पाइपलाइन तीन जगह से टूटने के कारण 2.5 लाख परिवारों को बीते दो दिनों से गंगाजल की जलापूर्ति नही हुई है। जिसके चलते कड़ाके की ठंड में लोग दूर-दराज इलाके से पानी लाने को मजबूर हैं। दरसल जलकल विभाग की वाटरवर्क्स से पुराने शहर की ओर आने वाली 28 इंच की पाइपलाइन में दो दिन पहले 2 जगह लीकेज निकला था। जलकल विभाग ने जेसीबी से जीवनी मंडी-वाटरवर्क्स मार्ग पर दो जगह बड़े गड्ढे खोदे थे। जलकल विभाग का दावा था कि इस लीकेज को 24 घंटे में ठीक कर दिया जायेगा, लेकिन 48 घंटे बीतने का बाद भी पाइपलाइन ठीक नही हुई। क्षेत्रीय निवासी खालिद का कहना हैं कि पाइपलाइन बीते 2 दिन से खुदी पड़ी हैं। यह ताजमहल जाने का मुख्य मार्ग भी है। वही इस मार्ग से बड़े वाहन भी हाईवे से होकर गुजरते हैं, लेकिन जलकल की लापरवाही के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गयी हैं। वही क्षेत्र में पानी की जलापूर्ति नही हो रही। यह हाल तब है जब जी -20 को लेकर पूरे आगरा में तैयारियां जोर शोर के साथ चल रही हैं।

Screenshot_20230115_142115_Gallery.jpg

सड़क पर बह रहा हज़ारो लीटर गंगाजल-कई क्षेत्र गंगाजल से वंचित

टूटी पाइपलाइन की मरम्मत को लेकर स्थानीय निवासियों ने वाटरवर्क्स अधिकारियों से भी मुलाकात की थीं। क्षेत्रीय निवासी सोमेंद्र का कहना है कि उनके क्षेत्र में जलापूर्ति हो रही हैं। लेकिन पुराने शहर बेलनगंज, दरेसी, मोतीकटरा क्षेत्र अब भी गंगाजल जलापूर्ति से वंचित हैं। लोग कड़ाके की ठण्ड में दूर-दराज से पानी लाने को मजबूत हैं। हज़ारो लीटर पाइपलाइन के टूटने से सड़को पर बह कर बर्बाद हो रहा हैं.जिसकी वजह से कई छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।

तीसरी जगह से फिर टूटी पाइपलाइन

इस मामले में जलकल विभाग के अभियताओं का कहना है कि जीवनी मंडी खाटू श्याम मार्ग मंदिर मार्ग पर काली माता मंदिर और कृष्णा कॉलोनी के करीब दो जगह पाइपलाइन में लीकेज निकला था। जिसे दुरुस्त करने की कार्यवाही चल रही है। लेकिन अब यमुना किनारे मार्ग पर तीसरी जगह पाइपलाइन फट गयी हैं। उसे ठीक करने के लिए जेसीबी से खुदाई जारी हैं। हम आज रात तक टूटी पाइपलाइन को ठीक कर देंगे। लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।