जुमे की नमाज को लेकर आगरा पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड़ पर रहा, दो दिन से हो रहा फ्लैग मार्च
आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सुबह में सौहार्द बनाए रखने के लिए कटिबद्ध दिखाई दे रही है। बीते दिनों कानपुर में जुमे की नमाज अदा करने के बाद जिस तरीके से दंगा भड़का उसके सही उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकस और सतर्क है।। कानपुर जैसी घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को विशेष सतर्कता बरती गई।। ताजनगरी आगरा में भी पिछले कुछ दिनों से अराजक तत्व माहौल खराब करने के प्रयास में जुटे हुए हैं लेकिन आगरा पुलिस की विशेष सतर्कता के चलते अभी तक यह मुनासिब नहीं हो पाया है.... बीते शुक्रवार को भी नमाज अदा के बाद जामा मस्जिद से एक संदेश दिया गया था जिससे शहर की फिजा खराब करने की कोशिश की गई थी.. कानपुर हिंसा के बाद आगरा में भी किसी भी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसके लिए शासन ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दे रखी थी के किसी भी कीमत पर माहौल खराब ना हो...
शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर आगरा पुलिस और प्रशासन सुबह से ही चौकस बना हुआ था... जामा मस्जिद के पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था.... एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि किसी भी कीमत पर शहर की फिजा को खराब नहीं होने दिया जाएगा... जो भी शहर की अमन-चैन को खराब करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
आगरा की शाही जमा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा होने के बाद में आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली.... शुक्रवार की सुबह से ही जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार,एसपी सिटी विकास कुमार सहित पूरा पुलिस फोर्स फ्लैग मार्च करते हुए क्षेत्र में मौजूद रहा।