आगरा : पुष्पा स्टाइल में कर रहे थे गांजे की तस्करी, मुठभेड़ के बाद दो करोड़ का माल बरामद

in #agra2 years ago

IMG-20220609-WA0051.jpg

आगरा। ‘पुष्पा’ फिल्म देखकर गांजा तस्करों ने तस्करी का नया तरीका अपनाया। टैंकर के अंदर छुपा कर गांजा ले जाते समय बदमाशों की सिकंदरा पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 15000 के इनामी बदमाश की गोली लगी है।

15 हजार के इनामी समेत तीन गिरफ्तार
थाना सिकंदरा पुलिस और स्वाट टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 15000 के इनामी सहित तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 15000 का इनामी बदमाश विराट सिंह घायल हुआ है। टैंकर के अंदर से पुलिस ने करीब 1800 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये है।
IMG-20220609-WA0056.jpg

पुष्पा फिल्म देख कर बनाई प्लानिंग
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि ट्रक में गांजा ले जाते समय अक्सर पुलिस दबोच लेती थी। इसलिए उन्होंने पुष्पा फिल्म देख कर टैंकर के अंदर चेंबर में गांजा तस्करी करने का प्लान बनाया, लेकिन पुलिस की सजगता से सप्लाई होने से पहले करोड़ों का गांजा पकड़ा गया।

Sort:  

Good job