आगरा: सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हरी दीवार को केसरिया रंग में पोता

in #agra2 years ago

Screenshot_20220526-151152_Gallery.jpg

आगरा। ताज नगरी आगरा में माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नंद टॉकीज चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया गया। नंद चौकी चौराहे पर एक बंगले की दीवार को हरे रंग से रंगकर आले में विशेष समाज द्वारा पूजा अर्चना की जा रही थी। भाजपा कार्यकर्ता काफी नाराज थे। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई उचित कार्रवाई ना होने पर आज भाजपा छावनी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा दलितों के चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए बंगले की दीवार को केसरिया रंग से रंग दिया और उस पर जय श्री राम लिख दिया।

Screenshot_20220526-151134_Gallery.jpg

भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विजय का कहना था कि नंद टाकीज चौराहे पर यह जो बंगला है उसके केयरटेकर कमिश्नरी है। इस बंगले में पहले लाइब्रेरी हुआ करती थी लेकिन अभी एक खाली पड़ा हुआ है इसी के सहारे एक फूल वाले की दुकान है वह भी विशेष समाज से है इसीलिए उस बंगले की दीवार को हरे रंग से रंग कर दीवार में बने नाले में पूजा अर्चना की जा रही थी। इसे नहीं रोका जाता तो यहां पर जल्द ही यह दीवार एक मजार का रूप ले लेती।

छावनी मंडल अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि कुछ दिनों पहले इसकी शिकायत क्षेत्र की पुलिस से भी की गई थी लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई उचित कार्रवाई नहीं की जिसके बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं को यह कदम उठाना पड़ा और इस कार्रवाई के बाद उन्हें अवगत भी करा दिया गया है साथ ही दुकानदार को भी हिदायत दी गई है कि अगर इस इस दीवार को दोबारा हरे रंग में रंगा गया और गेट पर बने आले में दीपक रख कर पूजा अर्चना की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।