स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार में संलिप्त चार महिलाएं सहित 10 गिरफ्तार

in #crime2 years ago

IMG-20230115-WA0011-1-1170x623.jpg

देह व्यापार में विदेशी युवतियां भी पकड़ी जा चुकी हैं

आगरा। आगरा को ताजमहल के कारण मोहब्बत की नगरी के लिए जाना जाता है लेकिन इस समय यह नगरी देह व्यापार के लिए भी सुर्खियों में रहने लगी है। आगरा पुलिस लाख कवायदें कर रही है कि आगरा शहर से देह व्यापार को खत्म किया जा सके लेकिन पुलिस को पूरी तरह से सफलता हाथ नहीं लग रही है। बीती रात थाना ताजगंज पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया और स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। जिसकी जानकारी डीसीपी सीटी विकास कुमार ने दी।
थाना ताजगंज क्षेत्र के विभव नगर में अरोमा स्पा सेंटर है। इस सेंटर पर मसाज की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की पुलिस को शिकायत मिल रही थी। इस शिकायत के पुख्ता होने पर शनिवार शाम को पुलिस ने स्पा पर छापामारा। इस छापेमार कार्यवाही से स्पा सेंटर पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने स्पा सेंटर से देह व्यापार में संलिप्त चार युवतियों सहित 10 को पकड़ लिया गया। जिसमें सेंटर संचालक दो भाई भी शामिल हैं। मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने जिस स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की है उसकी जांच पड़ताल कराई गई तो पता चला कि उसके पास स्पा सेंटर चलाने का कोई भी लाइसेंस नहीं है और ना ही उसने पंजीकरण करा रखा है। इसको भी मुकदमे में दर्ज किया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
फतेहाबाद रोड और उसके आसपास के क्षेत्र में काफी संख्या में स्पा सेंटर खुल गए हैं। इन स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विभव नगर स्थित अरोमा स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जा रहा है। मसाज के नाम पर गलत काम कराया जाता है। इस जानकारी पर टीम बनाई गई। गोपनीय तरीके से हुई जांच में देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हो गई। इस पर शनिवार शाम को एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थाना ताजगंज पुलिस के साथ छापा मारा गया। स्पा सेंटर में बने केबिन में चार युवतियां और तीन ग्राहक पकड़े गए। वहीं दो स्पा सेंटर संचालक और एक कर्मचारी को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।
देह व्यापार करते हुए पुलिस ने जिन युवतियों को पकड़ा है, उनमें तीन आगरा की रहने वाली हैं, जबकि एक युवती फिरोजाबाद में रहती है। चारों विवाहित हैं। पति से अलग रहती हैं। सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी निवासी रिंकू और सनी भाई हैं। दोनों ही स्पा सेंटर चलाते हैं। पकड़े गए ग्राहकों में कपिल यादव (इटावा), पलाश खंडेलवाल (आवास विकास कालोनी), ईशू (मैनपुरी) हैं। एक अन्य आरोपी स्पा का कर्मचारी निखिल (ताजगंज) है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। सेंटर में केबिन बने हुए थे। दिखाने के लिए मसाज की बात कही जाती थी। मगर, केबिन में गलत काम कराया जाता था। पुलिस को तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। पकड़ी गई महिलाओं का कहना था कि वह शादीशुदा है लेकिन पति से विवाद चल रहा है इसीलिए अलग रह रही हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रही है इसीलिए इस गलीच धंधे में उतर आई।
आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह ग्राहकों को बुलाने के लिए व्हाट्सएप पर फोटो भेजते थे। लोगों को पसंद आने पर बुलाया जाता था। इसके बाद रेट तय होने पर केबिन में भेज दिया जाता था। ताज नगरी में यह पहला मामला नहीं है। होटल और स्पा सेंटर में देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। सिकंदरा, न्यू आगरा, ताजगंज और रकाबगंज में होटल और स्पा सेंटर में देह व्यापार अब आम हो चला है।
स्थानीय युवतियों के साथ ही विदेशी युवतियों को भी मसाज के नाम पर बुलाया जाता है लेकिन उनसे देह व्यापार कराया जाता है। पिछले दिनों देह व्यापार की सूचना पर एक रीवा होटल पर भी छापामार कार्रवाई की गई थी। जहां से विदेशी युवतियों को भी पकड़ा गया था। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन तो इस तरह के स्पा सेंटर बंद हो जाते हैं। मगर, पुलिस की कार्यवाही ठंडी पड़ते ही यह फिर से खुल जाते हैं। इनमें देह व्यापार कराया जाता है। सबसे ज्यादा शिकायत ताजगंज क्षेत्र की पुलिस अधिकारियों को मिलती हैं।