CWG: विश्व चैंपियन निखत ने अपने तगड़े मुक्को से विरोधियों को चित कर जीता स्वर्ण

in #cwg2 years ago

WhatsApp_Image_2022-05-15_at_9.28.51_PM2022051601480520220516021632.jpg

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा लगातार जारी है। रेसलिंग के साथ ही भारतीय मुक्केबाजों अपने पंच से विरोधियों के होश उड़ा दिए हैं। अब धीरे-धीरे मुक्केबाजी में भी भारत का वर्चस्व दिखाई दे रहा है। विश्व चैंपियन भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन के साथ साथ स्टार खिलाड़ी अमित पंघल ने भी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय मुक्केबाजी का परचम लहराते हुए फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक अर्जित किया है। कुछ हफ्ते पहले विश्व चैंपियन बनीं निखत ने महिला 50 किग्रा मैच में बेलफास्ट की कार्ली मेकनॉल को मात दी। निखत ने मैच की शुरुआत से ही कार्ली पर मुक्कों की बरसात शुरू कर दी और कमेंटेटर के शब्दों में बेलफास्ट की मुक्केबाज को 'महत्वपूर्ण सबक' सिखाया। तीन राउंड के बाउट में कभी भी नहीं लगा कि कार्ली नियंत्रण में हैं, और अंततः निखत ने 5-0 के एकमत फैसले से स्वर्ण जीता। भारत का दिन का ये चौथा और बर्मिंघम में कुल मिलाकर 17वां गोल्ड मेडल है। निखत के इस गोल्ड से भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
navbharat-times (1).jpg

Sort:  

भाई साहब हमने आपके पूरे एक हफ्ते की खबरे लाइक कर दी है, आप कर दीजिए