जिला अस्पताल कोविड 19 को लेकर हुआ सजग एवं सतर्क, कोविड को लेकर हुई मॉक ड्रिल

in #medical2 years ago

Screenshot_20221224-232731_WhatsApp.jpg

आगरा। एंबुलेंस के हूटर से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया।। एंबुलेंस आते ही जिला अस्पताल के चिकित्सक एवं तमाम स्टाफ एंबुलेंस की तरफ दौड़े ।। जिला अस्पताल प्रशासन को जानकारी मिली थी कि एंबुलेंस में कोविड 19 का एक गंभीर मरीज भेजा है।। कोविड-19 के मरीज जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल सतर्क हो गया।। आनन-फानन में सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ को अलर्ट मोड पर कर दिया गया ।। कोविड के मरीज को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में उपचार मुहैया कराया गया... यह नजारा था आज जिला अस्पताल आगरा का... जहां पर कोविड-19 को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

बताते चलें कि चीन ने एक बार फिर कोविड-19 की सौगात दे दी है, जिससे दुनिया भयभीत है। भारत में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। भारत सरकार की अधिसूचना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी सक्रिय हो गई है।। 2020 और 21 में ताजनगरी आगरा में कोविड-19 की भयावहता को नजदीक से देखा है।। आगरा में भी विदेश से आने वाले लोगों ने कोविड-19 की रफ्तार को गति दी थी। सादरी में इसकी पुनरावृति न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है।। जिला अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों को लेकर मॉक ड्रिल की गई। जिसमें दिखाया गया कि मरीज एंबुलेंस किस तरीके से आते हैं और एंबुलेंस के अस्पताल में प्रवेश करने के बाद मरीज को किस तरीके जल्द से जल्द उपचार उपलब्ध कराया जाए....

Screenshot_20221224-222630_Gallery.jpg

जनता टीवी से बात करते हुए सीएमएस अशोक अग्रवाल ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि अभी से डिस्टिक हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ साथ आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया जाए...