जनकपुरी महोत्सव: पुष्पांजलि हाइट्स में होंगे सिया-राम विवाह के प्रतीक तुलसी-सालिगराम के फेरे

in #religious2 years ago

janakpuri.jpg

आगरा। ताजनगरी आगरा बाबा भोलेनाथ की नगरी कही जाती है लेकिन यहां पर भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त पाए जाते हैं।। ब्रज के आगरा जनपद में प्रभु श्री राम और प्रभु श्री कृष्ण घर-घर पूजे जाते हैं और दोनों इष्ट देवों के प्रति लोगों में असीम श्रद्धा एवं वक्त है। आगरा में जहां भगवान श्री कृष्ण के लिए जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ घर-घर में मनाया जाता है इसी प्रकार उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम लीला पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस अनुपम उत्सव पर जनक महल सजाया जाता है जिसको देखने के लिए दूरदराज जनपदों एवं राज्यों से भक्त लोग शामिल होने आते हैं। उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव रामलीला और उससे जुड़ी जनकपुरी का उत्साह दिनों दिन शहर वासियों में बढ़ रहा है। रामलीला कमेटी और जनकपुरी महोत्सव समिति भी तैयारियों में जुटी हुई है।
उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव रामलीला और उससे जुड़ी जनकपुरी का उत्साह दिनों दिन शहर वासियों में बढ़ रहा है। रामलीला कमेटी और जनकपुरी महोत्सव समिति भी तैयारियों में जुटी हुई है।
इस क्रम में शुक्रवार को रामलीला कमेटी की समन्वयक समिति ने जनकपुरी क्षेत्र का दौरा कर जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। निर्माणाधीन जनक महल का निरीक्षण किया।

पुष्पांजलि हाइट में प्रभु राम की बारात के चारों प्रमुख स्वरूपों के विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही यह भी तय किया गया कि सिया-राम विवाह के प्रतीक तुलसी-सालिगराम के फेरे भी पुष्पांजलि हाइट्स परिसर में ही लिए जाएंगे। इससे अपार्टमेंट वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

पुष्पांजलि हाइट्स सोसायटी की ओर से इस दौरान चंद्रवीर सिंह, राजेश विज, ममता गोयल और अजय बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रभु सिया राम के विवाह में मंडप-फेरे आदि मांगलिक कार्यों के साथ-साथ प्रभु राम की बारात के विभिन्न स्वागत स्थलों को भी चिन्हित किया गया।