पत्नी ने जुल्म की शिकायत की तो पति ने बाँधकर बेरहमी से पीता, एफआईआर हुई,पर कार्रवाई नहीं

in #agra2 years ago

Screenshot_20220720-143554_Gallery.jpg

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अरसेना में पति द्वारा पत्नी के ऊपर अत्याचार का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मारपीट से तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की तो सास और पति ने खंभे से बांधकर बुरी तरह पीट दिया। मुकदमा दर्ज होने के 5 दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पर जाकर आत्मदाह की बात कही है।

जानकारी के अनुसार आगरा की रहने वाली कुसुमा देवी 38 की शादी 17 साल पूर्व रुनकता कस्बे के अरसेना गांव निवासी श्याम बिहारी पुत्र गौरी शंकर से हुई थी। कुसमा के अनुसार पति के पास खेती बाड़ी अच्छी है। पति शराब पीने का आदी है। रोजाना शराब पीकर मारपीट करता है। घर पर खाने का सामान भी नहीं रहता है। 15 साल का बच्चा और वो आये दिन भूखे रहते हैं।

बीती 13 जुलाई को पति ने पूरे गांव के सामने बुरी तरह पीटा। 14 की सुबह वो बेटे के साथ पैदल रुनकता चौकी पहुंची। यहां मुकदमा दर्ज कराने को कहा तो पुलिस ने 4 घंटे बिठाए रखा। पीड़िता ने बिना पुलिस के ससुराल जाने से इंकार कर दिया।इसके बाद चौकी से पुलिस ससुराल लेकर गयी और पति को डांटा, पति ने पुलिस के जाते ही सास वर्षा देवी के साथ घर के बाहर खंभे में हाथ बांध कर 1 घंटे तक पीटा। गांव वालों को दया आआई और उन्होंने वीडियो बनाते हुए रोका। इसपर पर पति ने और बुरी तरह से पिटाई की। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले पति ने बुरी तरह पीटा था। कुसमा का जबड़ा टूट गया था और 15 दिन अस्पताल में रही थी। तब भी मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में गांव वालों के साथ पंचायत में श्याम बिहारी ने भविष्य में मार पीट न करने का वादा किया था और तब कुसमा को ससुराल भेजा गया था।

पीड़िता कुसमा और उनके परिजनों का कहना है कि श्याम बिहारी और उसके परिवार की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने सीओ हरीपर्वत सत्यनारायण से मुलाकात की है। उन्हें वीडियो दिखाया गया है। अब अगर आआज कार्रवाई न हुई तो गुरुवार को वो एसएसपी कार्यालय जाएंगे और बहन कुसमा मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करेगी। इस बहाने उसे कम से कम अत्याचारों से मुक्ति तो मिल जाएगी।

Sort:  

हम आप की खबरों को लाइक करते हैं आप भी हमारी खबरों को लाइक कर दिया करो