पीएम को कोसते कोसते देश को कोसने लगे राहुल गांधी : भाजपा

in #agra2 years ago

Screenshot_20220522-135243_Gallery.jpg

आगरा/नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इनदिनों राहुल गांधी लंदन में हैं, इस दौरान राहुल ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इस लेकर अब भाजपा की ओर से भी पलटवार किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं, वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ये आदत हो गई है, राहुल और गांधी परिवार की वहां मोदी जी से नफरत करते-करते वहां भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं।

भाटिया ने कहा कि आप भाजपा का विरोध कर सकते हैं, स्वस्थ्य राजनीति का ये एक हिस्सा है। लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहते हैं, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तब ना केवल भाजपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी की धरती पर जाते हैं, चाहे लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके व्यक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाडने में लगी है।

राहुल गांधी के केरोसिन का तेल छिड़कने वाले बयान पर भाटिया ने कहा कि मिट्टी का तेल कांग्रेस पार्टी छिड़कती है। 1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने दूसरी आपत्तिजनक टिप्पणी जो की है उसमें उन्होंने कहा है कि भारत में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो, लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा और पकिस्तान वहां मुल्क है, जो आजादी के 75 वर्ष में आधे समय तानाशाह हुकूमत रही है।