यमुना का जलस्तर बढ़ने से जोनेश्वर घाट पर हुआ सड़क में कटान, ग्रामीणों ने की सड़क ठीक करने की मांग

in #agra2 years ago

IMG-20221002-WA0267.jpgआगरा। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान यमुना के समीपवर्ती गांव में गंभीर हालत होने के आसार दिखाई दे रहे हैं । फतेहाबाद के भरापुर स्थित जोनेश्वर घाट पर पानी बढ़ने से सड़क में कटान हो गया है। तथा सड़क पूरी तरह धंसने के कगार पर पहुंच चुकी है। यह सड़क मोक्ष धाम के लिए जाती है जहां लोग अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में अगर सड़क नष्ट होती है तो लोगों को और अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने सड़क को ठीक कराए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े गए 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना के समीपवर्ती गांव जिनमें फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के करीब 1 दर्जन से अधिक गांव आते हैं। उनमें फसलों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। फतेहाबाद के भरापुर स्थिति जोनेश्वर घाट पर यमुना नदी का पानी बढ़ने से सड़क नीचे से कट कर चुकी है,ओर एक बड़ा गड्ढा बन गया है जो कभी भी धंस कर यमुना में समा सकता है। स्थानीय समाजसेवी उत्तमचंद ज्वेलर्स द्वारा इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। वही यमुना में जलस्तर बढ़ने के मामले में एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडे का कहना है कि समीपवर्ती गांव के लोगों से अपील की गई है कि वे खुद और अपने पशुओं को यमुना नदी के नजदीक न जाने दें ।वही लेखपालों को भी स्थिति पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।