दुनिया के नक्शे से ब्रिटेन और अमेरिका को मिटाने की तैयारी में पुतिन! बना लिया पूरा प्लान

in #new2 years ago

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले आठ महीने से युद्ध जारी है। दिन बीतने के साथ ही युद्ध और भयावह होता गया है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है, लेकिन बीते दिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे इनकार कर दिया। हालांकि, रूस लगातार अमेरिका समेत पश्चिमी देशों पर नाराजगी जताता रहा है। परमाणु हमले से मना करने के बावजूद भी इससे जुड़ा अभ्यास कर रहा है। एक टॉप रूसी मिलिट्री एक्सपर्ट ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु अभ्यास में ब्रिटेन और अमेरिका को दुनिया के नक्शे से मिटाने का पूर्वाभ्यास किया है।

रूस की राष्ट्रीय रक्षा पत्रिका के एडिटर-इन-चीफ कर्नल इगोर कोरोटचेंको ने कहा कि अगर रूस परमाणु हमलों की चपेट में आता है तो यह अभ्यास ब्रिटेन और अमेरिका को जवाबी हमले में मिटाने का अभ्यास करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अटलांटिक महासागर में समा जाएगा, जबकि अमेरिका के स्थान पर कॉमरेड स्टालिन के नाम पर एक समुद्री जलडमरूमध्य होगा। कोरोटचेंको ने रूसी सरकार के टीवी चैनल को बताया कि रणनीतिक प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्य था, जिसे ऑपरेशन थंडर के रूप में जाना जा रहा है। इसे पुतिन ने यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच में शुरू किया है, जिसपर पूरी दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं।russia_ukraine_war_putin_and_nuclear_attack_1666955200.jpg