जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई होली

in #soldiers2 years ago

CRPF (1).jpg

  • 148 वीं वाहिनी के अधिकारी, जवान रहे उपस्थित

मंडला. देश की आंतरिक सुरक्षा एवं नक्सलवाद माओवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 वीं वाहिनी मंडला एवं बालाघाट में तैनात है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 वीं वाहिनी के विक्रांत सारंगपाणि कमांडेन्ट ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों क साथ वाहिनी मुख्यालय में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। इस दौरान अमित मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारी, अरूण कुमार सिंह उप कमाण्डेन्ट, बीबी मंजूनाथ उप कमाण्डेन्ट एवं अविनाश एक्का सहायक कमाण्डेन्ट के साथ वाहिनी के सभी अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

CRPF (2).jpg

इस अवसर पर वाहिनी कमाण्डेन्ट विकांत सारंगपाणि ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हमारे लिए एक परिवार है और सभी अधिकारी एवं जवान इस परिवार के हिस्सा हैं। वाहिनी के सभी जवान एवं अधिकारी हर त्यौहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और एक दूसरे के साथ भाई-चारे का व्यवहार रखते है। होली कार्यक्रम में वाहिनी कमाण्डेन्ट के द्वारा जवानों को होली की बधाई दी गई एवं जलपान का वितरण किया गया।