Nitish Kumar Video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाल-बाल बचे, पटना में स्टीमर से ले रहे थे गंगा का जायजा
Nitish Kumar Latest News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाल-बाल बच गए हैं। पटना में छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान हादसा हुआ। सीएम स्टीमर से गंगा के घाटों का जायजा ले रहे थे। आपको बता दें कि पटना में गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है।
पटना, जागरण टीम। Nitish Kumar Latest News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। वह पटना में छठ घाटों का जायजा लेने के लिए तमाम अफसरों के साथ निकले थे। मुख्यमंत्री ने स्टीमर से गंगा के घाटों का जायजा लिया। आपको बता दें कि फिलहाल गंगा में जलस्तर काफी बढ़ गया है और कई जगह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
संजय झा भी थे सीएम के साथ
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। इनके अलावा वरिष्ठ अफसरों में प्रत्यय अमृत और आनंद किशोर भी साथ थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए उनकी स्टीमर के साथ ही कई छोटी बोट पर सुरक्षा बल भी लगातार साथ रहे।
वापसी में दूसरी स्टीमर से लौटे नीतीश कुमार
शुरुआती खबरों में दावा किया गया था कि गंगा के घाटों का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री को लेकर जा रहा स्टीमर गंगा में बने पुल के खंभे से टकरा गया। हालांकि प्रशासन ने स्टीमर के खंभे से टकराने की खबर को गलत बताया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गंगा का जायजा लेने के लिए दूसरी स्टीमर से निकले थे, लेकिन वापसी में उन्हें दूसरी स्टीमर से लाना पड़ा।