Amit Shah ने सिरमौर में भरी चुनावी हुंकार, हाटी आभार रैली से 5 सीटों पर नजर, दो तिहाई बहुमत पाने का दावा

in #pnnews2 years ago

Amit Shah Himachal Pradesh Visit हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। भाजपा के चाणक्‍य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर में हाटी आभार रैली कर चुनावी हुंकार भर दी। हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा मिलने के बाद अमित शाह पहली बार सिरमौर जिला में पहुंचे।
शिलाई (सिरमौर), जागरण टीम। Amit Shah Himachal Pradesh Visit, हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। भाजपा के चाणक्‍य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर में हाटी आभार रैली कर चुनावी हुंकार भर दी। हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा मिलने के बाद अमित शाह पहली बार सिरमौर जिला में पहुंचे। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में हाटी आभार रैली में अमित शाह ने पांचों सीटें भाजपा को जीताकर मोदी की झोली में डालने की हुंकार भरी। अमित शाह की हाटी आभार रैली के जरिये भाजपा ने पांचों सीटों पर पार्टी के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास किया।
अमित शाह ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ फ‍िर से सत्‍ता में वापसी करेगी। अमित शाह ने सिरमौर से भाजपा की सरकार बनाने की हुंकार भर दी। इस दौरान उन्‍होंने मोदी व जयराम सरकार की ओर से किए गए कार्य भी गिनाए
अमित शाह ने मुख्‍यत: इन चार बातों पर दिया जोर
अमित शाह ने रिवाज बदलने के संकल्‍प की मुठ्ठी भींचकर भारत माता की जयकार करवाई। हिमाचल प्रदेश में इस रिवाज बदलने पर जोर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने पांचों कमल मोदी जी की झाेली में डालने की हुंकार भरी। यानी जिला सिरमौर की पांचों सीटें भाजपा को जीताने का आह्वान किया।15_10_2022-amit_shahr_sirmour_rally__23141856.jpg