अलवर मकान ढहने से एक बच्चे की मौत, परिवार के 4 लोग घायल

VID-20221009-WA0007_7624.jpg

अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र गांव खेड़ली रेल में लगातार बरसात के चलते रात्रि करीब 2 बजे एक मकान ढह गया। मकान के अंदर 4 बच्चे एवं उनका पिता सो रहे थे। सभी लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।
गांव खेरली रेल के पोखर के पास स्थित जाटव बस्ती में नंदकिशोर जाटव का मकान बना हुआ था। जिसमें नंदकिशोर सहित उसके बच्चे आकाश, विकास, सपना व कल्पना सो रहे थे। रात्रि करीब 2 बजे बिजली की तेज आवाज के साथ अचानक मकान ढह गया। इसी दौरान मकान में बने दोनों कमरे भी ढह गए। बिजली कड़कने और मकान ढहने की आवाज से आसपास के पड़ोसी हड़कंप मच गया। और मौके पर पहुंच गए। मकान के मलबे से पिता व उसके तीन बच्चों को निकालकर बचा लिया गया, जबकि आकाश पुत्र नंदकिशोर जाटव उम्र 17 साल की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश चारपाई पर सोया हुआ था। जिसके ऊपर छत की पट्टियां आ गिरी थी। जिन्हें ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से हटाकर आकाश को निकाला। लेकिन वह मृत हालत में बाहर निकला।
मामले की सूचना मिलने पर ग्राम सरपंच प्रशांत सिंह सहित हल्का पटवारी एवं खेड़ली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कस्बे के रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन जनों की छुट्टी कर दी गई। तथा 19 वर्षीय सपना की तबीयत गंभीर होने पर रैफर कर दिया गया वहीं मृतक 17 वर्षीय बच्चे के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है जहां चिकित्सकों द्वारा उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।