आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन
कानपुर में आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कानपुर की जनता को संदेश देना चाहते है कि एक चुनाव में योगी और मोदी को तो आपने देख ही लिया है। अब नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहा है और नगर निगम में सबसे ज्यादा जरुरत झाड़ू की है। इसलिए कानपुर की जनता से अपील है की नगर निगम के इस चुनाव में एक मौक़ा आम आदमी पार्टी को भी दे। उन्होंने यूपी की जनता से अपील की है की नगर निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपना सपोर्ट करे। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सेल्फी विद सरकारी स्कूल का अभियान चलाया था। जिसमें लोगों ने ऐसी ऐसी सेल्फी भेजी है। जिसमें स्कूलों के अंदर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। ऐसा लगता है कोई सरकारी स्कूल ना हो भूत महल हो। यूपी के कई जिलों से ऐसी तस्वीरें आई हैं। उन्होंने कहा की गुजरात में बड़े चौकाने वाले परिणाम देखने को मिलेंगे क्योकि जनता अरविन्द केजरीवाल को नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में देख रही है।कांग्रेस पार्टी में कांग्रेसी छोड़ो अभियान चल रहा है। उसको रोकने के लिए भारत जोड़ो अभियान लेकर आएं। कभी आनंद शर्मा पार्टी छोड़ते हैं तो कभी गुलाम नबी आजाद पार्टी छोड़ते हैं।