जिले की नोडल अधिकारी कानून व्यवस्था एवं विकास योजनाओं की समीक्षा

IMG-20220922-WA0012.jpg

बस्ती / उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, आई.ए.एस. एवं जिले की नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत तहसील मुख्यालय स्थित विद्यालय में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं चलाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने वर्तमान में एपीएन डिग्री कॉलेज में संचालित कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास योजनाओं की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने निर्देश दिया कि अभ्युदय योजना के पोर्टल पर काफी पठनीय सामग्री उपलब्ध है। छात्र-छात्राएं इस पोर्टल पर जाकर अपने विषय से संबंधित सामग्री प्राप्त कर सकते है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं समय से संचालित की जाये तथा विशेषज्ञ अध्यापकों का पैनल बनाकर उन्हें कक्षाएं आवंटित की जाएं। प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे प्रत्येक शिक्षक को प्रति घंटे के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। उन्होेने अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे इन कक्षाओं में जाकर छात्रों का ज्ञानवर्धन कर सकते है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अभियान चलाकर विद्युत के अवैध कनेक्शन हटवाए जाएं। टीम के साथ पुलिस फोर्स अवश्य जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी नलकूप ट्रांसफार्मर से ग्राम वासियों को कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। समीक्षा में उन्होंने पाया कि विद्युत दोष से 13 नलकूप खराब है। उन्होंने लाइन लॉस कम करने तथा रिवैंम्प योजना शुरू करने का भी निर्देश दिया है।IMG-20220922-WA0013.jpg