मृतक के परिजनों से मिले लोजपा रामविलास प्रदेश महासचिव

in #bihar2 years ago

IMG-20220930-WA0111.jpgलोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से रफीगंज विधानसभा विधानसभा पुर्व प्रत्याशी सह प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को रफीगंज प्रखंड के विभिन्न गांव क्षेत्रों का दौरा किया, इस दौरान मदनपुर मडनविगहा समाजसेवी विनय सिंह के शोकाकुल परिवार से मिले,जिसके बाद रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत वासर विगहा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने व्रजपात से दो सहोदर भाई की एक साथ मृत्यु हो गई थी, उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात की,तथा उसके उपरांत मखदुमपुर गांव में समाजसेवी सूर्यकांत पासवान के घर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की। जानकारी दे दे कि समाजसेवी सुर्यकांत पासवान के चाचा का आकस्मिक मृत्यु हो गया था। इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार, राजू व्यास ,आलोक ठाकुर, धर्मेंद्र पासवान ,गिरजा पासवान, हरेंद्र सिंह ,नंदलाल, कृपाल ,प्रदीप, विश्वकर्मा सहित अन्य लोग थे।