UP हिंसा के बाद बुलडोजर एक्शन :प्रयागराज में उपद्रव के मास्टरमाइंड जावेद का घर ढहाया जा रहा

in #up2 years ago

प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद के घर को गिराया जा रहा है। तीन बुलडोजर कार्रवाई में लगाए गए हैं। शुरुआत में मेन गेट को तोड़कर घर से सामान बाहर निकाल दिए गए। टीम अब बाहर की दीवारों को तोड़ते हुए अंदर जा रही है। मकान का अभी आखिरी हिस्सा बचा हुआ है। हिंसा वाली जगह के एक किमी के दायरे में 10 हजार जवान तैनात है।
अपडेट्स...

घर के तीन हिस्से ढहा दिए गए हैं, अभी आखिरी हिस्से को ढहाने का कार्य जारी है
घर के बाहर की दीवारों को ढाई बजे से तोड़ने का काम शुरू हुआ।
घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम मौजूद है।
शुरुआत में दो बुलडोजर मकान गिराने में लगे। घंटेभर में तीसरा बुलडोजर भी मंगाया गया।
घर से डंडा लगे कुछ झंडे मिले हैं। किताबें और कागजात भी मिले हैं।
प्रयागराज में हुई हिंसा में पुलिस का दावा है कि जावेद अहमद ही मास्टरमाइंड है।
थाना करेली क्षेत्र के जेके आशियाना में 39 सी/2 ए/1 में जावेद अहमद का मकान है।
जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। आसपास के इलाके में CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
हिंसा के बाद से लेकर शनिवार की सुबह 8 बजे तक UP में 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई।
प्रयागराज में 36 और उपद्रवियों के घरों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें बाद में ध्वस्त किया जाएगा।!

whatsapp-image-2022-06-12-at-11549-pm_1655021063.webp