खुशखबरी! Electric Car बायर्स को इस राज्य में मिलेगी 10 लाख रुपये तक की छूट, देखें फायदे

in #carnews2 years ago

हरियाणा स्टेट ईवी पॉलिसी 2022 के तहत ईवी बायर्स को रजिस्ट्रेशन फी में राहतों के साथ ही कम मोटर वीइकल टैक्स, ट्रांसफर बेनिफिट्स के साथ ही अन्य सब्सिडी के रूप में 10 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। हाइब्रिड कार खरीदने पर भी लाभ ही लाभ हैं।
हरियाणा में इलेक्ट्रिक कार मैन्यूफैक्चरर्स के लिए अच्छे दिन आ गए हैं। अगर कोई कंपनी हरियाणा में ईवी बनाती है तो उसे स्टांप ड्यूटी और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में 100 पर्सेंट रिम्बर्समेंट आागामी 20 वर्षों के लिए मिलेगा।
ईवी बनाने वाली कंपनियों को हरियाणा स्टेट ईवी पॉलसी 2022 के अनुसार ईवी और ईवी कॉम्पोनेंट्स पर कैपिटल सब्सिडी और इन्सेंटिब के साथ ही SGST पर 10 वर्षों के लिए 50 पर्सेंट रिम्बर्समेंट का लाभ मिलेगा।
हरियाणा स्टेट ईवी पॉलिसी 2022 में गुरुग्राम और फरीदाबाद को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (EM) सिटीज घोषित किया गया है। इस सेक्टर में हर एंप्लॉयी को 10 साल तक 48,000 रुपये एप्लॉयमेंट जेनरेशन सब्सिडी दी जाएगी।car.jpg