भगवंत मान की शादी में पिता की सारी रस्म निभाएंगे केजरीवाल

in #punjab2 years ago

भगवंत मान की शादी हरियाणा की गुरप्रीत कौर से हो रही है। चंडीगढ़ में पंजाब सीएम के सरकारी आवास में तैयारियां पूरी हो गई हैं। भगवंत मान और गुरप्रीत सिख हैं इसलिए शादी की रस्में सिख रीति-रिवाज से होंगी। शादी का आयोजन बहुत ही साधारण रखा गया है और इसका पूरा खर्च खुद भगवंत मान उठा रहे हैं। भगवंत मान और गुरप्रीत के सिर्फ पारिवारिक और करीबी लोग ही इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

8 तरह की स्वीट डिश और पंजाबी खाना
गुरप्रीत कौर और भगवंत मान की शादी में आठ तरह के डेजर्ट्स रखे गए हैं। इसमें आइसक्रीम, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा से लेकर रबड़ी और गुलाब जामुन शामिल हैं। इसके अलावा पंजाबी खाना, कॉन्टिनेंटल और कई तरह की सलाद भी मेन्यू में शामिल हैं।
भगवंत मान की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मेरी कामना है कि मान का वैवाहिक जीवन सुखी रहे। विवाह समारोह में भगवंत के पिता की रस्में केजरीवाल निभाएंगे।

bhagwant.jpg