तीन हेडमास्टर के निलंबन और सात शिक्षकों के वेतन रोकने की संस्तुति

संतकबीरनगर,

बेलहर। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने सोमवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इस दौरान दो विद्यालय बंद मिला तो कई विद्यालयों पर शिक्षक अनुपस्थित रहे। साथ ही एक विद्यालय पर एमडीएम नही बना था। जिस पर बीईओ ने तीन हेडमास्टर के निलंबन और सात शिक्षकों के वेतन रोकने की संस्तुति की है।

बीईओ ज्ञान चंद मिश्र ने सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर प्राथमिक विद्यालय कुसुरु कला का निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापक मानवेंद्र नाथ दूबे, कमला पाल, सरोज देवी, शिक्षा मित्र दीपक कुमार अनुपस्थित पाए गए। कंपोजिट विद्यालय सोनौरा गुमान राय का निरीक्षण सुबह 8.25 बजे किया। जहां शिक्षा मित्र सुधीर पांडेय, संध्या त्रिपाठी, अनुदेशक विमल कुमार अनुपस्थित पाए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी दोपहर एक बजे बंद पाया गया।

बच्चों का नहीं बना भोजन, दरवाजे-खिड़की सब टूटी मिली
कंपोजिट विद्यालय जंगल दशहर का निरीक्षण 115 पर किया गया। कंपोजिट ग्रांट का कोई भी सदुपयोग नहीं किया गया। विद्यालय में दरवाजे-खिड़की सब टूटी पाई गई। इलेक्ट्रिक पंखे व वायरिंग की उचित व्यवस्था नहीं है। बच्चों ने बताया कि भोजन नहीं बना है। फल कभी-कभी ही बंटता है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव से कारण पूछा गया तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। प्राथमिक विद्यालय नटेलवा दोपहर 1.45 बजे बंद मिला।

बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि बंद विद्यालय के हेडमास्टर व एमडीएम न बनवाने वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापक के निलंबन और अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से की गई है।

Screenshot_2023-06-07-11-54-56-766-edit_com.miui.gallery.jpg