ड्रैगन आगबबूला, ताइवान में मिसाइल सैन्य अभियान की घोषणा, भेजे 20 फाइटर जेट

in #deepakpalnews2 years ago

चीन की चेतावानी की बावजूद अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की है। ताइवान की धरती पर अमेरिकी नेता का विमान लैंड होते ही चीन नाराज हो गया। इसके बाद अब चीन ने ताइवान के आसपास मिसाइल परीक्षण और सैन्य अभ्यास की घोषणा कर दी है।चीन ने अमेरिका को इससे पहले ही ताइवान के मामले में आगाह कर दिया था। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान विजिट की निंदा की। उन्होंने एक बयान में कहा चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी हाई अलर्ट पर है और मुकाबला करने के लिए सैन्य अभियानों की एक सिरीज शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि चीन अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेगा। हम बाहरी हस्तक्षेप और ताइवान में अलगाववादी प्रयासों को पूरी तरह से विफल करेंगें।IMG_20220803_063406.jpg