केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए एक लाख रूपए

in #jodhpur2 years ago

केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए एक लाख रूपएScreenshot_2022-06-03-22-45-48-08_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
जोधपुर। शहर के देवनगर हलके में रहने वाले एक शख्स को अंजान व्यक्ति ने फोन कर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एक लाख की ठगी कर ली। पीडि़त ने अब देवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि पाल लिंक रोड स्थित अरिहंत अयाता अपार्टमेंट में रहने वाले संदीप पुत्र मदनचंद संचेती की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके पास मेें सोमवार को एक शख्स ने फोन कर केवाईसी अपडेट कराने को कहा था। इस पर उसने केवाईसी के लिए लिंक भेजा। तब उसे स्टेपवाइज करने पर ओटीपी नंबर आया। इस ओटीपी नंबर को अंजान शख्स को बताने पर उसने खाते से 99 हजार 999 रूपए साफ कर दिए। पुलिस ने घटना में आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है।