प्रिटिंग प्रेस कार्मिक ने फंदा लगाकर दी जान

in #jodhpur2 years ago

प्रिटिंग प्रेस कार्मिक ने फंदा लगाकर दी जानScreenshot_2022-06-09-17-43-51-72_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
जोधपुर। शहर के भट्टी की बावड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति ने रात को अपने घर में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पत्नी रात को रूम पर गई तो वह फंदे पर लटका मिला। आस पास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतार कर एडीएम अस्पताल लेकर गए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के एएसआई मोहनलाल ने बताया कि भट्टी की बावड़ी निवासी 35 वर्षीय श्रवण सिंह ने रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकु शी की। वह सिवांची गेट स्थित एक प्रिटिंग प्रेस पर कार्य करता था। वक्त घटना से पहले उसने परिवार के साथ खाना खाया था। फिर ऊपर कमरे में सोने चला गया। पत्नी जब कमरें में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। बाद में वह फंदे पर लटका नजर आया। उसके आत्महत्या किए जाने का कारण सामने नहीं आया है। आज सुबह शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया।