चार सौ प्रतिशत मुनाफे के नाम पर कई लोगों से 50. 50 लाख की ठगी

in #jodhpur2 years ago

चार सौ प्रतिशत मुनाफे के नाम पर कई लोगों से 50. 50 लाख की ठगीIMG_20220527_132610.jpg
नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज
जोधपुर। शहर के गोल्फ कोर्स एयर फोर्स इलाके में रहने वाले एक युवक और उसके परिचितों के साथ कुछ लोगों ने एक कंपनी में चार सौ फीसदी मुनाफे का झांसा देकर उनसे 50.50 लाख की ठगी कर ली। अब तक मुनाफा नहीं मिलने पर अब पीडि़त ने शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी है। मामला नवंबर 21 का होना बताया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि घटना में मूलत: सोजत सिटी के धुरियासनी हाल गोल्फ कोर्स एयरफोर्स निवासी भरत सिंह राजपुरोहित पुत्र जबरसिंह की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके एक परिचित कनोडिया पुरोहितान देचू के पुखसिंह राजपुरोहित और लूणी खेड़ा के दिनेश राजपुरोहित ने एफएक्स एरिया कं पनी से खुद को जुडऩा बताया था। कंपनी की स्कीम में बारे में बताया कि यदि वह 50 लाख रूपए इन्वेस्ट करता है तो उसे चार सौ फीसदी मुनाफा प्राप्त होगा। पहले से जान पहचान होने के नाते भरत सिंह ने कहा कि उसके पास इतनी रकम नहीं है। तब उसने अपने दोस्तों को स्कीम बताकर जुड़वा दिया। सभी ने मिलकर कंपनी में 50 .50 लाख रूपए लगाए। मगर ना तो मुनाफा मिला और ना ही मूल रकम प्राप्त हो गई। आरोपियों ने शास्त्रीनगर स्थित एक कैफे में बैठकें भी की थी। इनके साथ में कुछ और लोग जिनमें जालोर का दीपक राजपुरोहित, ओसियां का मयंक राजपुरोहित और बाड़मेर का खेतपाल सिंह आदि भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अदालत से मिले इस्तगासे पर अब धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है।

Screenshot_2022-06-01-08-49-41-59_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg