नगर निगम दक्षिण का सावन महोत्सव आज

in #jodhpur2 years ago

नगर निगम दक्षिण का सावन महोत्सव आज Screenshot_2022-06-03-10-35-32-67_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg

  • विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

जोधपुर , 09 अगस्त।

सावन के महीने में नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सावन महोत्सव बुधवार को नेहरू पार्क में आयोजित किया जाएगा। सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, तो वही खान पान की स्टाल्स भी लगाई जाएगी। महापौर वनीता सेठ ने बताया कि नगर निगम दक्षिण की ओर से बुधवार को नेहरू पार्क में सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इस बार सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली, मिस एंड मिसेज लहरिया, बेस्ट फोटोजेनिक चेहरा और बच्चों की डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केवल महिलाओं व बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। नगर निगम दक्षिण की मेला कमेटी अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी ने बताया कि सुबह 11 बजे सावन महोत्सव का आगाज होगा और शाम 4 बजे मेले का समापन किया जाएगा। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।